जौनपुर, सितम्बर 15 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। नदी के करारों और खेतों की मेड़ों पर उगने वाली कास फूलने लगी है। आध्यात्मिक दृष्टि से यह बारिश के अंत का लक्षण है। रात में हल्की ओंस भी पड़ने लगी है और ठण्डक की आहट धीरे धीरे मिलने लगी है। गांवों में बड़े बुजुर्ग कास का फूलना और ओंस का गिरना शीत ऋतु के आगमन का संकेत बताते हैं। पहले कम और फिर बीच में मध्यम तथा सप्ताहभर पहले तेज बारिश के बीच वर्षा ऋतु के ढ़ाई महीने बीत जा रहे हैं। धीरे धीरे सर्दियों की आहट भी मिलना शुरू हो गई है। दिन में कभी तेज धूप एवं उमस तो कभी बदली से भले ही लोग दो चार हो रहे हों किन्तु देर रात तथा भोर में मौसम हल्का ठंडा होने लगा है। जो सर्दी के आगमन का द्योतक है। ग्रामीण इलाकों में कास का फूलना जाड़े की आहट मानी जाती है।

कास फूलने का संकेत श्री राम चरित मानस में गोस्वा...