जौनपुर, अक्टूबर 18 -- Jaunpur News: थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव के पास शनिवार की सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मधुरापुर निवासी ऋषि गुप्ता ने शनिवार की सुबह थानागद्दी पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि उनकी मां 60 वर्षीय धानू गुप्ता पत्नी स्व. फौजदार गुप्ता, रोज की तरह सुबह टहलने के लिए पराऊगंज-थानागद्दी मार्ग पर निकली थीं। इसी दौरान पराऊगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रही अनियंत्रित कार ने उन्हें कुचल दिया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचला, मौत गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थानागद्दी चौकी...