Jaunpur News: कार गोलम्बर से टकराई, भगत सिंह की प्रतिमा क्षतिग्रस्त
जौनपुर, अगस्त 3 -- Jaunpur News: केराकत (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कस्बा के शहीद भगत सिंह चौराहा पर सोमवार तड़के करीब 3:15 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गोलम्बर से टकरा गई। हादसे में गोलम्बर पर स्थापित शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा गिरकर कई टुकड़ों में बिखर गई। कार में सवार एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी केराकत पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घायल सभी लोग केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवकली गांव के निवासी हैं। उनकी पहचान 24 वर्षीय शिवम मिश्रा, 19 वर्षीय आशुतोष पाठक, 16 वर्षीय मानवी पाठक, 73 वर्षीय राधिका पाठक, 74 वर्षीय सुभाष पाठक, 42 वर्षीय कौशल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.