जौनपुर, नवम्बर 1 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर कबीरुद्दीनपुर गांव के पास शनिवार देर रात अनियंत्रित कार के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी चोरसंड भेजवाया। कस्बे के सखैला गांव निवासी दीपक गौतम अपने साथी चौकी धरसंड गांव निवासी अतुल के साथ बाइक से जौनपुर शहर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में धक्का मार दिया। टक्कर के बाद दोनों बाइक से गिरकर घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: सलेमगढ़ से पेट्रोल लेकर आ रहे दो युवक कार के धक्के से जख्मी, एक गोरखपुर रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...