जौनपुर, अगस्त 31 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जौनपुर-केराकत हाईवे पर किरतापुर गांव के पास रविवार की देर रात अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए चिकित्सक के पास भिजवाया। सरायख्वाजा क्षेत्र के शिकारपुर निवासी 27 वर्षीय चमन कुमार अपनी बाइक से अपने एक परिचित के 30 वर्षीय जंग बहादुर के साथ केराकत स्थित अपने रिश्तेदार के घर से लौटकर जौनपुर की तरफ आ रहे थे। गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सहित गिर गए। घटना में चमन कुमार के सिर और जंग बहादुर के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भेजा। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...