Jaunpur News: कार की टक्कर से टेम्पो चालक की मौत
जौनपुर, जुलाई 22 -- Jaunpur News: डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के वाराणसी आजमगढ़ मार्ग पर तराव मोड़ के पास अज्ञात कार की टक्कर से लेवरूआ गांव निवासी 60 वर्षीय मोती लाल यादव की मौत हो गई। वह टेंपो लेकर घर जा रहे थे। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने उन्हें एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक को एक लड़का 35 वर्ष का है जिसका विवाह हो चुका है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना चंदवक पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में टेंपो चालक की मौत हो गई है। शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.