जौनपुर, अगस्त 1 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ मार्ग स्थित कांशीराम आवास के पास गुरुवार की रात कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सरपतहां थाना क्षेत्र के भिवरहा गांव निवासी 35 वर्षीय जय प्रकाश यादव पुत्र दयाराम यादव ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार की रात करीब नौ बजे वह ऑटो लेकर आजमगढ़ की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कांशीराम आवास के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार से उनकी ऑटो में सामने से टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: कार-टैम्पो की भिड़ंत में टैम्पो चालक की मौत जिससे जय प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ...