Jaunpur News: कार्य कर रहे मजदूर की अचानक हुई मौत
जौनपुर, अक्टूबर 15 -- Jaunpur News: मछलीशहर। क्षेत्र पंचायत की ओर से राजापुर पकड़ी में हो रही रास्ते की इंटरलाकिंग कर रहे मजदूर की मौके पर बेहोश होकर गिरने से मौत हो गई। मजदूर को पास के सीएचसी पर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। विकास खंड मछलीशहर के राजापुर पकड़ी से कादनपुर जाने वाले मार्ग की इंटरलाकिंग का कार्य क्षेत्र पंचायत की तरफ से कराया जा रहा है। जमुहर निवासी 62 वर्षीय रामजीत बिंद मजदूरी का काम कर रहा था। अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर गये। मौके पर काम कर रहे अन्य मजदूर साथी रामजीत को लेकर सीएचसी मछलीशहर आए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इलाज करने वाले डॉक्टर अमरीश अग्रहरि ने बताया कि जब मजदूर अस्पताल आया तो उसकी सांस बंद हो गई थी। उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.