जौनपुर, जुलाई 24 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी कांवर यात्रा को लेकर शुक्रवार को कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में कांवर यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन और आयोजकों के बीच चर्चा हुई। प्राचीन कांवरिया संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 31 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक अन्नपूर्णा विदाई कार्यक्रम आयोजित होगा। एक अगस्त को सुबह छह से 10 बजे तक स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज स्थित पक्के पोखरे पर कांवरिये एकत्र होकर विंध्याचल के लिए रवाना होंगे। दो अगस्त को वापसी के बाद नगर के विभिन्न स्थानों पर विश्राम तथा डाक बंगले पर रात्रि जागरण होगा। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: कांवड़ यात्रा को लेकर डीजे संचालकों को दिए दिशा-...