Jaunpur News: कांग्रेस के विरोध में भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस
जौनपुर, अगस्त 17 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के कथित अपमान के विरोध में रविवार शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अखिल के नेतृत्व में निकला जुलूस श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए महात्मा गांधी तिराहे पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रीय गीत के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के मुद्दे पर अपना विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रगीत का सम्मान प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और इसके अपमान को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह भी पढ़ें- भाजपा ने मशाल जुलूस निकाला जुलूस में मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल, चंदन केसरी, राजेश सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.