जौनपुर, नवम्बर 20 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर गुरुवार को जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इंदिरा गांधी विश्व की शक्तिशाली नेताओं में शामिल थीं। इस दौरान किसान प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सलामत अली का स्वागत किया गया। इरशाद खान, राजीव निषाद, राजकुमार गुप्ता, जब्बार अली सलमानी, मुहम्मद ताहिर, प्रवेश निषाद, राजेश गौतम और इकबाल हुसैन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। बदलापुर: कांग्रेसी नेता कमला प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने स्थानीय चौक स्थित इंदिरा ग...