जौनपुर, सितम्बर 9 -- Jaunpur News: महाराजगंज। क्षेत्र के मानापुर राजाबाजार निवासी 25 वर्षीय आमिर उर्फ अजय की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मंगलवार को मृतक के पिता शब्बीर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका इकलौता पुत्र गांव के एक व्यक्ति के घर पेंटिंग कर रहा था। दीवार में करंट उतरने से उसकी चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। शब्बीर ने तहरीर में कहा है कि स्थानीय गांव निवासी सुरेश सिंह उसके पुत्र आमिर को बुलाकर ले गए थे और दीवार की पेंटिंग का काम करवा रहे थे। दीवार में करंट आ गया जिससे उनके इकलौते पुत्र की मौत हो गई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है। घटना से मृतक की पत्नी खुशबू, मां आसमा का रो रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...