जौनपुर, अक्टूबर 1 -- Jaunpur News: शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के दनापुर गांव में गुरुवार दोपहर घर में खुले बिजली के तार की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें आनन-फानन में राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बीबीगंज चौकी क्षेत्र के अरगूपुर कला गांव के दनापुर निवासी 65 वर्षीय हरिराम देव यादव पुत्र रामदेव यादव दोपहर में घर के अंदर मौजूद थे। इसी दौरान वह खुले बिजली के तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव लेकर घर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...