Jaunpur News: कबड्डी में सोहंसा और गोरैयाडीह की टीमों ने मारी बाजी
जौनपुर, नवम्बर 14 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सार्वजनिक महाविद्यालय परिसर में शनिवार को 48वीं ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने किया। विशिष्ट अतिथि सार्वजनिक महाविद्यालय के प्रबंधक उदय सिंह रहे। आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अविनाश सिंह ने अतिथियों का बुके और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। उच्च प्राथमिक स्तर की बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में न्याय पंचायत सोहंसा ने प्रथम और पवारा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग की कबड्डी में गोरैयाडीह की टीम प्रथम और गरियाव की टीम दूसरे स्थान पर रही। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: कबड्डी में अरवल कीरी करवत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.