जौनपुर, अक्टूबर 28 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित श्रीराम कथा के सातवें दिन कथा के आयोजक भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने महंत और धर्माचार्यों को सम्मानित किया। उन्होंने संत-महात्माओं का सम्मान कर सनातन संस्कृति और जनपद की धार्मिक परंपराओं के प्रति आदर व्यक्त किया। सम्मानित होने वालों में महंत नरसिंह दास महाराज, महंत बाबा रामदास महाराज, मुक्तेश्वर पंडा, महंत राजन दास समेत अन्य धर्माचार्य रहे। कथा व्यास आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम की वनगमन यात्रा, केवट प्रसंग, गुरु के मार्गदर्शन की महत्ता और राजा दशरथ के महाप्रयाण का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति, त्याग और समर्पण के प्रसंगों को सुनकर भावविभोर हो उठे। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: पति को पतन से बचा ले वही धर्मपत्नी : शांतनु म...