जौनपुर, अगस्त 14 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गोधना गांव से गुरुवार को कीर्तन कांवरिया संघ के अध्यक्ष बलिहारी राजभर के नेतृत्व में कांवरियों का जत्था बाबा विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। जत्थे में महिलाएं भी शामिल रही। नगर में कांवर यात्रा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवभक्तों का स्वागत किया। पोरईखुर्द, पाराकमाल, डोभी, गोरारी, लेदरही, अहिरोपरशुरामपुर गांव के कांवरिये श्रीराम जानकी मन्दिर पर इकट्ठा हुए। यहां से भक्ति गीतों पर नाचते गाते कांवरियों का जत्था रवाना हुआ। नगर के काली मंदिर के पास पहुंचे कांवरियों का भाजपा नेता अजय सिंह, मनीष धर्मरक्षक, संजय विश्वकर्मा, शांतिभूषण मिश्रा, अमित जायसवाल, हरेंद्र यादव समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...