जौनपुर, अगस्त 9 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। सामाजिक संस्था 'परिश्रम' की ओर से शनिवार को जौनपुर शहर के सिद्धार्थ उपवन में कजरी महोत्सव एवं स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक कजरी की ऐसी छटा बिखरी कि पूरा वातावरण सावन के रंग में रंग गया। शुभारंभ पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह और सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने किया। अतिथियों का स्वागत महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने किया। कृपाशंकर सिंह ने कहा कि सावन भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं में विशेष महत्व रखता है। सावन केवल धार्मिक महीन नहीं, बल्कि लोकगीतों, संगीत और सामाजिक मेल-जोल का भी प्रतीक है। कजरी हमारी समृद्ध लोक संस्कृति की पहचान है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : कला प्रेमी की स्म...