जौनपुर, सितम्बर 23 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक विद्यालय तिसौली में मंगलवार को कक्षा के भीतर विषैला सर्प दिखाई देने से बच्चों में अफरा तफरी मच गई। सांप को देखते ही बच्चे भयभीत होकर कक्षा से बाहर निकल आए। शिक्षकों की सजगता से सभी बच्चे सुरक्षित बाहर आ गए और सर्पदंश की अनहोनी घटना टल गई। प्रधानाध्यापक राकेश कुमार यादव ने तत्काल संबंधित कक्ष का दरवाजा और खिड़कियां बंद कराईं, ताकि सांप बाहर न निकल सके। इसके बाद पिलकिछा गांव निवासी सर्प मित्र नरेंद्र यादव को फोन कर सूचना दी। जानकारी मिलते ही वह विद्यालय पहुंचे और कक्षा में छिपे सांप को पकड़ने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सर्प मित्र ने कोबरा सर्प को सुरक्षित पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद उसे विद्यालय से दूर नदी किनारे झाड़ियों में छो...