जौनपुर, जुलाई 27 -- Jaunpur News: जफराबाद। कंपोजिट विद्यालय शिवापार में रविवार को सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने सहभागिता की। लोगों ने पंगत में बैठकर भोजन ग्रहण किया और समाज में समानता, सद्भाव व सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। नगर प्रचारक कृष्णकांत ने कहा कि सहभोज जैसे आयोजन समाज में आपसी भेदभाव को दूर करने और एकता की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। इस मौके पर सेवा प्रमुख अनिल सिंह कप्तान, राजीव सिंह, महामंत्री रोहित मिश्र, राजीव, अतुल, केदारनाथ सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sambhal News: 'मन की बात' के साथ टिफिन बैठक यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत करने पर जोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स...