जौनपुर, अक्टूबर 22 -- Jaunpur News: मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के रामगढ़ गांव की मुख्य सड़क गांव के बीचोंबीच होकर गुजरती है लेकिन इस सड़क पर डामर बमुश्किल से दिखाई देगा। उखड़ी हुई बड़ी बड़ी सफेद गिट्टियां हीं दिखाई देती हैं। इसी सड़क से होकर आंगनबाड़ी केंद्र, कम्पोजिट विद्यालय रामगढ़, गंगादीन रामकुमार इंटर कॉलेज तथा कई निजी विद्यालयों के बच्चे पढ़ने जाते हैं। गिट्टियां इतनी बिखरी हुई हैं कि बच्चों की साइकिल संतुलन खो देती हैं। गांव की यह सड़क इतनी महत्वपूर्ण है, लेकिन न जाने कितने दिन से इसकी मरम्मत के लिए गांव वाले मांग कर रहें हैं लेकिन सुध लेने वाला कोई जनप्रतिनिधि एवं विभाग नहीं है। इस सड़क की मरम्मत कब होगी इसका कोई पता नहीं हैं। सड़कों के गड्ढ़ा मुक्त रखने का अभियान झूठा साबित हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्ता...