जौनपुर, जुलाई 14 -- Jaunpur News: मोढ़ैला (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के मोढ़ैला बाजार में मंगलवार भोर में वाराणसी से गोरखपुर जा रहा कोयला लदा ट्रेलर ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। साइड में पटरी पर खड़ा ट्रैक्टर को भी चपेट में ले लिया। ट्रेलर चालक आनंद यादव पुत्र स्व.जीतराम यादव यादव निवासी रानीपुर रजमा (रामपुर) थाना गंभीरपुर आजमगढ़ एवं ट्रैक्टर चालक संजू पुत्र शुद्धू निवासी कोटला (रानी की सराय) आजमगढ़ को हल्की चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी डोभी पहुंचाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...