Jaunpur News: ओटीडी सेल की प्रथम त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित
जौनपुर, अगस्त 5 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला ओटीडी सेल की प्रथम त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सकल जिला घरेलू उत्पाद से संबंधित विभिन्न विभागों की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे आंकड़ों एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान कृषि, उद्योग, व्यापार, पर्यटन, परिवहन, ऊर्जा, निर्माण, बैंकिंग, वित्तीय सेवायें तथा अन्य आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विभागों को निर्धारित प्रारूप के अनुसार समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण आंकड़े उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि जनपद के आर्थिक विकास का सही आकलन तभी संभव है, जब सभी विभाग अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित सूचनाओं एवं आंकड़ों को पूर्ण पारदर्शिता, शुद्धता एवं समयबद्धता के साथ उपलब्ध कराएं। यह भी पढ़ें- वन ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.