जौनपुर, जुलाई 14 -- Jaunpur News: थानागद्दी (जौनपुर), सुजीत शुक्ल। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी निवासी बुद्धू वनवासी की पत्नी रेखा की मंगलवार सुबह एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा स्थिति को नियंत्रित किया। परिजनों के अनुसार, प्रसव पीड़ा होने पर रेखा को 10 जुलाई को नाऊपुर स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां ऑपरेशन के माध्यम से एक बच्ची का जन्म हुआ। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद से ही उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती रही। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: प्रसूता की मौत के बाद नर्सिंग होम सील परिजन उसे किसी दूसरे अस्पताल में रेफर करने की मांग करत...