Jaunpur News: ऑपरेटर के अभाव में पानी आपूर्ति प्रभावित
जौनपुर, जुलाई 8 -- Jaunpur News: चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। हरदासीपुर स्थित जल निगम की पानी टंकी से होने वाली जलापूर्ति पिछले एक सप्ताह से ठप है। ऑपरेटर देवेंद्र सिंह के बस्ती स्थानांतरण के बाद नए ऑपरेटर की तैनाती नहीं होने से टंकी का संचालन बंद पड़ा है। इससे दर्जनभर गांवों के उपभोक्ता पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि टंकी पर ताला लटका है और मोटर चलाने वाला कोई कर्मचारी नहीं है। इस वजह से लोगों को इंडिया मार्का हैंडपंप और अन्य वैकल्पिक स्त्रोतों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.