Jaunpur News: ऑटो रिक्शा खड़ा करने के विवाद में मारपीट, एक की मौत
जौनपुर, जुलाई 18 -- Jaunpur News: सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। डमरुआ गांव में गुरुवार की रात आटोरिक्शा खड़ा करने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक युवक ने सगे बड़े भाई 50 वर्षीय प्रेमचंद चौहान के सिर पर डंडे से वार कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रेमचंद चौहान और उनके छोटे भाई सूरज चौहान के बीच आटोरिक्शा खड़ा करने को लेकर रात लगभग 11.30 बजे कहासुनी शुरू हुई। बात बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गई। इसी दौरान सूरज ने आक्रोशित होकर प्रेमचंद चौहान के सिर पर डंडे से वार कर दिया। यह भी पढ़ें- मारपीट के दौरान धक्का लगने से अधेड़ की मौत प्रेमचंद के सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन आनन-फानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर ले गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.