Jaunpur News: ऐतिहासिक नाटक 'क्रांति का बिगुल' का हुआ मंचन
जौनपुर, अक्टूबर 27 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। संस्कृति विभाग, भारतेन्दु नाट्य अकादमी एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में कलक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में सोमवार को ऐतिहासिक नाटक 'क्रांति का बिगुल' का भव्य मंचन किया गया। शुभारंभ भाजपा के महामंत्री पीयूष गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन विमला सिंह को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ऐतिहासिक नाटक 'क्रांति का बिगुल' वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरगाथाओं एवं अमर शहीदों के अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान पर आधारित है। नाटक के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास, देशभक्ति, साहस, राष्ट्रप्रेम एवं स्वतंत्रता के मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। यह भी पढ़ें- Ghazipur Ne...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.