जौनपुर, अगस्त 24 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। महिला को मारने-पीटने और अभद्रता करने के मामले में रविवार को पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया है। जानकारी के अनुसार थानाक्षेंत्र के सोंगरा गांव निवासी महिला पूनम यादव पत्नी रणविजय यादव ने एसपी शिकायती पत्र देकर बीते 17 अगस्त की सुबह करीब सात बजे घर के पीछे गयी तो उसी दौरान शिल्पा और गुड्डी यादव अभद्रता करते हुए उसके पास आयी और हाथापाई करने लगी और जान से मारने की धमकी दिये । वहीं इस प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि दोनो पक्षों के बीच भू-विवाद का मामला चल रहा है। प्रथम पक्ष ने पहले ही मुकदमा दर्ज करवाया है और दूसरे पक्ष का एसपी के आदेश पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया गया है, जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान...