जौनपुर, अक्टूबर 11 -- Jaunpur News: सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवरिहा में आठ अक्तूबर की रात में सुमित पाल की बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। लेकिन परिवार के लोग अंतिम संस्कार करने से मना कर दिए। परिजनों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों को मौके पर आने की मांग की। जिसको संज्ञान में लेते हुए एसडीओ मुगरा बादशाहपुर आनंद कुमार और जेई इंद्रसेन यादव शनिवार मौके पर पहुंचे। उन्होंने गांव वालों से बात करके समस्या समाधान का भरोसा दिए। परिजन और गांव ग्रामीणों ने 11000 केवी विद्युत तार को दूर से ले जाने, खंभे की संख्या बढ़ाकर लटके हुए तारों को सही करने, नया ट्रांसफार्मर लगाने तथा पावर हाउस पर तैनात कर्मचारीयों को हटाने की मांग की। यह भी पढ़ें- Unnao News: था...