जौनपुर, अगस्त 8 -- Jaunpur News: मछलीशहर। अधिवक्ता संघ की बैठक संघ के सभागार में शुक्रवार को हुई। इसमें जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अधिकारियों, कर्मचारियों की कार्य प्रणाली पर विचार विमर्श हुआ। अध्यक्षता बार के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने की। बैठक में उपजिलाधिकारी न्यायिक ज्योत्सना सिंह की कार्य प्रणाली को लेकर वक्ताओं में काफी आक्रोश दिखा। बैठक में एसडीएम न्यायिक के न्यायालय का अनिश्चित कालीन बहिष्कार करने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य विषयों के बावत उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय से वार्ता करने के लिए लिए प्रस्ताव पारित हुआ। संचालन महामंत्री आलोक विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक श्रीवास्तव, प्रेम बिहारी यादव, राम आसरे द्विवेदी, हुबेदार पटेल, वीरेंद्र मौर्य, राज कुमार...