जौनपुर, अगस्त 17 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूल में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जिसमें निदेशक डॉ.नम्रता सिंह ने ध्वजारोहण किया, इसके पश्चात् शिक्षा निदेशक आलोक यादव, प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने माता सरस्वती और बाबू जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुरुवात किये। इसके बाद छात्रों ने मार्च पास्ट किया गया एवं स्कूल में इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम देश भक्ति से ओतप्रोत भाषण और नाटक प्रस्तुत किये। इसके बाद निदेशक डॉ. नम्रता सिंह ने अपने उदबोधन में भारतीय स्वतंत्रता दिवस के विषय में जानकारी साझा की और छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये दी। यह भी पढ़ें- Purnia News: न्यू माउंट कार्म...