जौनपुर, जुलाई 19 -- Jaunpur News: जौनपुर। एसएस पब्लिक स्कूल, सिद्दीकपुर में शनिवार को वार्षिक अलंकरण समारोह आयजित किया गया। शुभारंभ डायरेक्टर डॉ. नम्रता सिंह एवं प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय की नवनिर्वाचित छात्र परिषद के प्रतिनिधियों को अलंकरण बैज एवं अलंकरण पट्टिका पहनाया गया। डायरेक्टर ने विद्यार्थियों को नेतृत्व, अनुशासन, समर्पण एवं नैतिक मूल्यों के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि एक सच्चा नेता वही होता है जो अपने आचरण से दूसरों के लिए प्रेरणा बनता है। प्रधानाचार्या ने छात्र परिषद के सभी सदस्यों को गरिमा एवं अनुशासन को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: अलंकरण समारोह में नई छात्र परिषद ने ली शपथ इस अवसर पर ...