जौनपुर, अगस्त 21 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर वांछित महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार न्यायालय ने सुदनीपुर निवासी सीमा देवी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस टीम ने गुरुवार को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने महिला अभियुक्ता का चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रसिद्ध नारायण सिंह, महिला कांस्टेबल शेफाली मिश्र और अर्चना चौरसिया शामिल रहीं। पुलिस के अनुसार कार्रवाई न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...