जौनपुर, जुलाई 5 -- Jaunpur News: केराकत (जौनपुर)। पंजाब नेशनल बैंक की केराकत शाखा के एटीएम में संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा छेड़छाड़ करने के प्रयास किया गया है। इस संबंध में बैंक प्रबंधक ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कराने में जुटी है। पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक ने शनिवार शाम को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 28 जून को दोपहर लगभग 3 बजे कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने बैंक परिसर में स्थित ऑन-साइट एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। घटना बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बैंक प्रबंधन ने संदिग्ध व्यक्तियों की तस्वीरें और संबंधित साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध करा दिए हैं। बैंक प्रबंधन ने मामले को वित्तीय ...