Jaunpur News: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
जौनपुर, अक्टूबर 21 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रुपये निकालने के आरोप में मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से विभिन्न बैंकों के 77 एटीएम कार्ड, 6,750 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और दो बाइक बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जौनपुर समेत विभिन्न जिलों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर निवासी दिलशाद और प्रतापगढ़ के कोतवाली क्षेत्र के निवासी मो. साबान के रूप में हुई है। आरोप है कि दोनों एटीएम बूथों पर लोगों का कार्ड बदलकर उनके खातों से रुपये निकालते थे। पुलिस ने दिलशाद के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 43 एटीएम कार्ड, 2,300 रुपये नकद, एक मोबाइल और काले रंग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.