जौनपुर, जुलाई 16 -- Jaunpur News: जफराबाद(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा प्राप्त करना हर किसी का मौलिक अधिकार है। यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी बच्चा स्कूल में नामांकन से छूटने न पाए। यह बातें सिरकोनी विकास खण्ड क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय नाथूपुर में स्कूल चलो रैली व पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएसए समीर ने गुरुवार को कही। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: स्कूल चलो अभियान की निकाली गई रैलीकार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ उन्होंने समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बहुमुखी प्रदर्शन पर प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला व अन्य शिक्षकों के प्रयासों को जमकर सराहा। बीएसए ने कहा कि सरकार के प्रयास से अब सभी सुविधाओं से लैस परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्ताप...