Jaunpur News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए पौधे
जौनपुर, जुलाई 11 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। पौधरोपण महाअभियान-2026 के तहत शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय चांदपुर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत 500 पौधों का रोपण किया गया। जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा ने अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने गोद लिए विद्यालय में जामुन, सहिजन, शहतूत, अमरूद, आंवला, नींबू, गुलाब, अमलतास, टिकोमा, चांदनी समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। पौधरोपण से पहले पर्यावरण संरक्षण विषय पर गोष्ठी आयोजित की। जिला उद्यान अधिकारी ने बच्चों को पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। भाजपा जिला मंत्री डॉ. देवीप्रसाद सिंह ने विद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी समिति के चेयरमैन सुधाकर उपाध्याय ने शिक्षकों से बच्चों के साथ आत्मीय संबंध बनाने पर जोर दिया। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.