जौनपुर, अक्टूबर 24 -- Jaunpur News: जौनपुर। जरूरतमंदों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए एक नवंबर को पुलिस लाइन में मेगा विधिक सहायता और सेवा शिविर लगाया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। शिविर में निर्बल वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, महिलाओं और निर्धन लोगों के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। विभिन्न विभागों की लक्षित योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने की व्यवस्था की जाएगी। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: निर्बल, दिव्यांगों व बच्चों को मिलेगा योजनाओं का लाभ यह भी पढ़ें- Balrampur News: मेगा विधिक सहायता शिविर में पात्रों को मिलेगा योजनाओं का ल...