Jaunpur News: एक करोड़ की लागत से 12 आंबेडकर मूर्ति स्थल का होगा सुंदरीकरण
जौनपुर, अक्टूबर 28 -- Jaunpur News: बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। विधान सभा में डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना से 12 मूर्ति स्थलों का सुंदरीकरण होगा। जिसकी लागत एक करोड़ रुपये होगी। विधायक रमेश चंद्र मिश्र के प्रस्ताव पर स्थान चिह्नित कर शासन को भेजा गया था। जहां स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। विधायक ने बताया कि योजना के तहत महराजगंज विकास खण्ड क्षेत्र के डा.भीमराव आंबेडकर मूर्ति स्थल मीरापुर केवल, लमहन, ढ़ेमा (खलारी), आनापुर, बरहूपुर, हरखपुर, राम नगर, चौधरी चरण सिंह मूर्ति स्थल मस्थरी, तथा बदलापुर विकास खंड क्षेत्र के निदुरपुर, रामपुर व बक्शा विकास खंड के खैरपारा एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस मूर्ति स्थल दिलशादपुर का सुंदरीकरण होगा। जिसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। चयनित स्थलों का टेंडर प्रकिया के बाद सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.