जौनपुर, अक्टूबर 5 -- Jaunpur News: जौनपुर। एआईएमआईएम ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की सभी विधानसभा सीटों पर संगठन मजबूत करने और चुनावी तैयारी तेज करने की बात कही है। रविवार को हिन्दी भवन सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में पार्टी के जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कहा कि संगठन बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ा रहा है। कहा कि एआईएमआईएम जिले की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। किसी दल से गठबंधन होने की स्थिति में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के अनुसार फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्वांचल संयुक्त सचिव अभयराज भारती, जिला महासचिव शाहनेयाज अहमद, जिला सचिव केडी अंसारी, मजनू राम गौतम, शमशाद आलम, कलीम हाशमी समेत विभिन्न विधानसभा क्षे...