Jaunpur News: ऋण वितरण में लापरवाही पर बैंक मैनेजर से मांगा स्पष्टीकरण
जौनपुर, अक्टूबर 29 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। उद्योग बंधु की बैठक गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण और विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी ली गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने निर्देश दिया कि जिन बैंकों में भेजे जाने के बावजूद आवेदन लंबित हैं और जिनमें एक भी स्वीकृति नहीं है, उनसे स्पष्टीकरण लें। सीडा क्षेत्र में निर्माणाधीन पार्क की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी अधूरे कार्य आगामी बैठक से पूर्व पूर्ण कराएं। उद्यमियों ने क्षेत्र में हाईमास्ट लाइट खराब होने की जानकारी दी, जिसपर इसे अविलंब ठीक कराने को कहा। साथ ही सीडा क्षेत्र में सुरक्षा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.