जौनपुर, जुलाई 14 -- Jaunpur News: मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनिबंधक कार्यालय की कार्यप्रणाली से नाराज अधिवक्ताओं ने सोमवार को उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय को ज्ञापन सौंपकर भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं पर रोक लगाने की मांग की। अधिवक्ता संघ के महामंत्री आलोक विश्वकर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर 16 जुलाई से उपनिबंधक कार्यालय के बरामदे में धरना शुरू किया जाएगा। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि उपनिबंधक कार्यालय में सुविधा शुल्क के नाम पर खुलेआम अवैध वसूली की जा रही है। उनका कहना है कि विभिन्न पटलों पर प्राइवेट और संविदा कर्मियों के माध्यम से लोगों से अतिरिक्त पैसा लिया जाता है। यह भी पढ़ें- उपनिबंधक के कार्य से असंतुष्ट वकीलों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन इसके अलावा कार्यालय के प्रतीक्...