Jaunpur News: उदयराज यादव हत्याकांड में एक और गिरफ्तार
जौनपुर, अक्टूबर 1 -- Jaunpur News: सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। भभौरी (गोदाम) चौराहा पर रविवार की रात तिवारी के कटरा के बरामदे में एक ज्वेलर्स की दुकान के सामने उदयराज यादव की हत्या के मामले एक और आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि छानबीन के दौरान भभौरी गांव निवासी रामू गौतम का नाम प्रकाश में आया था। गुरुवार को 10:50 बजे मुखबिर की सूचना पर रीठी गडरहा गांव के मोड़ के पास से रामू गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तारी हो चुके है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.