जौनपुर, नवम्बर 17 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व डाला छठ का समापन सोमवार को उदय होते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ हुआ। पर्व को लेकर शहर से ग्रामीण इलाके तक उत्साह छाया हुआ था। सारा कामकाज छोड़कर लोग व्रत की तैयारी में लगे रहे। नदियों के अलावा गांवों के छोटे बड़े तालाबों के घाट पर उदित होते भगवान भास्कर को अर्ध्य देने के लिए व्रत रखने वाली महिलाओं और उनके परिजनों की अधिक तादात दिखी। छठ पूजा के अंतिम दिन भोर में तीन बजे से ही शहर, गांवों और ग्रामीण बाजारों में डीजे तथा बैंडबाजे बजने लगे थे। चार बजते बजते व्रत धारण करने वाली महिलाएं अपने परिजनों के साथ नदी के घाट पर स्थित पूजा स्थल पर पहुंच गई थीं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: अर्घ्य अर्पण के साथ श्रद्धा व भक्ति के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन छोटे-छो...