जौनपुर, अगस्त 1 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। लेखपाल संघ ने ई-डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों की ऑनलाइन रिपोर्टिंग के एवज में लंबित भुगतान की मांग को लेकर एसडीएम अंकुर कुमार को ज्ञापन सौंपा। संघ ने कहा कि यदि लंबित भुगतान शीघ्र नहीं कराया गया तो शनिवार यानी 1 अगस्त को तहसील के सभी लेखपाल ऑनलाइन रिपोर्टिंग का कार्य नहीं करेंगे। संघ अध्यक्ष इंजीनियर विकास सिंह और मंत्री विवेक सिंह के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन में बताया गया है कि राजस्व परिषद एवं शासन के वर्ष 2019 के आदेशों के अनुसार आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र जारी करने के लिए प्रति प्रमाण पत्र पांच रुपये की दर से लेखपालों को भुगतान किए जाने का प्रावधान है। यह राशि प्रिंटिंग सहित अन्य व्ययों की प्रतिपूर्ति के लिए निर्धारित की गई थी। ज्ञापन के अनुसार जनप...