जौनपुर, अगस्त 31 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद शाहगंज की अधिशासी अधिकारी ईओ अंजनी मिश्रा के 15 दिन के चिकित्सकीय अवकाश पर जाने के बाद पालिका के कामकाज की जिम्मेदारी उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा को सौंपी गई है। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने 29 अगस्त को इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार ईओ अंजनी मिश्रा ने अस्वस्थता के कारण 15 दिन के चिकित्सकीय अवकाश के लिए आवेदन किया था। उनके अवकाश की अवधि में नगर पालिका परिषद के दैनिक कार्यों को समयबद्ध, सुचारु और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए एसडीएम अंकुर वर्मा को संबद्ध किया गया है। एसडीएम अंकुर वर्मा, ईओ अंजनी मिश्र के अवकाश से वापस आने तक नगर पालिका के कार्यों का दायित्व संभालेंगे। इस दौरान जनसुनवाई, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, नकल जारी करने ...