जौनपुर, अक्टूबर 9 -- Jaunpur News: जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के समोपुर कला गांव निवासी एक युवक द्वारा असलहे से हर्ष फायरिंग करके वीडियो को इंस्टाग्राम पर प्रदर्शित किया गया। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।हल्के के उप निरीक्षक मुख्तार राम को उक्त मामले की जानकारी हुई।उसके बाद उन्होंने गुरुवार की रात में थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे को घटना से अवगत कराया।उन्होंने वताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी आईडी पर उक्त गांव के शिवानन्द यादव के द्वारा असलहे से हर्ष फायरिंग का प्रदर्शन किया जा रहा है। उप निरीक्षक ने स्क्रीन शॉट साक्ष्य के रूप में दिया है। थाने के उप निरीक्षक मुख्तार राम के तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुरुवार की देर रात आरोपी शिवानन्द यादव निवासी सम्मोपुर कला के खिलाफ म...