जौनपुर, जुलाई 28 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर कस्बा के बंजारेपुर स्थित मकातिब-ए-दीनियात में तकमील-ए-नाजरा कुरआन व दस्तारबंदी का कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को देर शाम किया गया। जिसमें दीनी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले और नाजिरा कुरआन मुकम्मल करने वाले बच्चों की दस्तारबंदी की गई और उन्हें मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस कामयाबी के पीछे बच्चों के उस्ताद हाफिज मोहम्मद आजम की मेहनत, खुलूस और दीनी खिदमात काबिल-ए-तारीफ रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुफ्ती एहसान ने कहा कि दुनियावी तालीम के साथ दीनी तालीम भी हर बच्चे के लिए बेहद जरूरी है।कुरआन-ए-पाक की तालीम इंसान की जिंदगी को संवारती है और उसे अच्छा इंसान बनाती है। कार्यक्रम के अंत में मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई। इस मौके पर सभासद...