जौनपुर, सितम्बर 27 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। तिलवारी गांव निवासी इंद्रमणि तिवारी को भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के मयूर विहार जिले का प्रवक्ता बनाए जाने पर उनके पैतृक गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे गांव के लिए गौरव की बात बताते हुए उन्हें बधाई दी। ग्रामीणों के अनुसार वह गांव में रहते हुए भी लंबे समय से पार्टी के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। करीब पांच वर्ष पूर्व वह दिल्ली चले गए। वहां स्वयं के व्यवसाय के साथ पार्टी की गतिविधियों में भी सक्रिय रहे। पार्टी ने उनके संगठनात्मक कार्यों को देखते हुए उन्हें मयूर विहार जिले का प्रवक्ता का दायित्व सौंपा है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा आज कोडरमा आएंगे, करेंगे प्रेसवार्ता उनके मनोनयन पर त्रिभुवन तिवारी, जगत नारायण तिवारी, दयाराम उपाध्याय, अ...