जौनपुर, अक्टूबर 1 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के खेतापुर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं को प्रार्थना पत्र देकर रास्ते पर इंटरलॉकिंग का कार्य पूरा कराने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के लोगों के आवागमन के लिए करीब 40 वर्ष पूर्व ईंट का खड़ंजा लगाया गया था। समय-समय पर ग्राम प्रधानों द्वारा इसकी मरम्मत भी कराई जाती रही है। ग्रामीणों के अनुसार वर्तमान में उक्त रास्ते पर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है, लेकिन गांव के कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से काम में बाधा डाली जा रही है। इससे रास्ते का निर्माण कार्य अधूरा रह गया है। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्य कराने की बात कहने पर संबंधित लोग विवाद और मारपीट पर आमादा...