जौनपुर, सितम्बर 12 -- Jaunpur News: जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हौज पोखरा गांव निवासी एक महिला से ठग ने प्रधानमंत्री आवास दिलवाने के नाम पर मंगलसूत्र, कनफूल तथा पायल ले लिया। असलियत जानने के बाद महिला के होश उड़ गए। उक्त गांव निवासी नारंगी देवी पत्नी मोहनलाल चौहान शुक्रवार को घर से कुछ दूर हौज टोलप्लाज़ा के पास बकरी चरा रही थी। उसी समय उसके पास बाइक से दो अज्ञात व्यक्ति आये। उन लोगों ने नौरंगी को बताया कि उसका प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है। आवास का चेक आया है। इसी सिलसिले में वह उसके घर गए थे। वहां उसके पति मोहनलाल चौहान ने उन्हें भेजा है। दोनो ठगों की बातों को सच मानकर नौरंगी चेक लेने के चक्कर मे उन दोनों के साथ बाइक पर बैठ गयी। दोनों उसे चौरी बाजार ले गए। वहां पर चेक दिलवाने के नाम पे उसका मंगलसूत्र, कनफुल व पायल उत...